Live

BIHAR ELECTION 2025

समस्तीपुर में VVPAT पर्ची कुड़े में फेंकने के मामले में दो अधिकारी निलंबित, कईयों पर प्राथमिकी दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर : जिले में बड़ी संख्या वीवीपैट पर्चियां कूड़े में फेंकी पाई गई. यह मामला सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास सामने आया है. 6 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था, लेकिन 8 नवंबर की सुबह शितलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली पर्चियां कूड़े में फेंकी मिली है.

इस घटना के बाद चुनाव आयोग और चुनाव कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. मामले के गंभीर होने पर जिले के डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही एसडीओ दिलीप कुमार भी जांच में शामिल हुए. अधिकारियों ने सभी पर्चियों को कलेक्ट कर लिया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारVVPATपर्ची मामले में दो अधिकारी निलंबित,कईयों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मामले की सूचना पर विभिन्न प्रत्याशी भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन से गंभीर जांच की मांग की. डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि पर्चियों पर मतदान केंद्र की पहचान कर दोषियों को चिह्नित किया जाएगा और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इन पर्चियों के कूड़े में फेंके जाने का कारण क्या था. वहीं राजद प्रत्याशी अरविंद सहनी इस मामले पर सवाल खड़े किए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें