Live

BIHAR ELECTION 2025

नालंदा में तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी रवि रंजन उर्फ छोटू मुखिया के पक्ष में किया चुनावी सभा, मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के बिंद पहुंचे. यहां उन्होंने राजद उम्मीदवार रवि रंजन उर्फ छोटू मुखिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. इससे पहले उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान कई झंडा और पॉलीथिन उड़ने लगा. हालांकि पॉलीथीन और झंडा हेलीकॉप्टर से नहीं टकराया.

तेजस्वी यादव ने बिंद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रत्याशी रवि रंजन उर्फ छोटू मुखिया के लिए वोट मांगा. उन्होंने चुनावी सभा में नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा यह सरकार घूसखोरों और कमीशन खोरों की सरकार है. नल जल योजना में कमीशन खोरी, 5 किलो अनाज की जगह 3 किलो अनाज देकर कमीशन खोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा अस्पतालों की हालत खराब है जो भी मरीज अस्पताल जाते हैं, उनका इलाज करने की जगह उन्हें रेफर कर दिया जाता है. अपराध की घटना में भी बढ़ोतरी हुईं है. उन्होंने कहा एक बार हमें मौका दीजिए, तो सारी व्यवस्था में सुधार कर देंगे. तेजस्वी यादव ने कहा राजद की घोषणा के बाद नीतीश कुमार ने पेंशन की राशि बढ़ाई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें