Live

BIHAR ELECTION 2025

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीवान में किया चुनावी जनसभा, लोगों से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने को कहा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सीवान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सीवान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे. सीवान पहुंचने पर भाजप कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया. यूपी के सीएम ने रघुनाथपुर विधानसभा के राजपुर खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की.

सीवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ के आते ही लोगों ने उनका जमकर अभिवादन किया. इतना ही नहीं लोग उनके स्वागत में बुलडोजर लेकर पहुंचे हुए थे. ये पूरी सभा रघुनाथपुर विधानसभा के राजपुर खेल मैदान में किया गया. वहां स्थानीय लोगों ने योगी आदित्यनाथ के भाषण को सुनकर कहा कि फिर से इस बार एनडीए की सरकार बनानी है और रघुनाथपुर में एनडीए के प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे. इतना ही नहीं आतंकवाद के मुद्दों पर भी कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए जिस तरह डबल इंजन की सरकार बनाने की बातें कही है, इस तरह पूरे बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी.

सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें