Live

BIHAR ELECTION 2025

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय के तेघरा में किया मतदान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेगूसराय : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेघरा विधानसभा के बीहट मसलनपुर विद्यालय मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

पोलिंग बूथ पर कन्हैया कुमार ने बिहार में परिवर्तन की बात कही और कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है. मतदान का पहला चरण है और पहले चरण में बदलाव का उत्साह है. घर-घर नौकरी के लिए और पलायन रोकने हेतु यह मतदान हो रहा है. राहुल गांधी सिर्फ आरोप नहीं लगाया है. तथ्य और सबूत के साथ रखा है. चुनाव आयोग सही से काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कितने लोगों को रोजगार मिला है ? कितनी नई यूनिवर्सिटी खुली है? कितना नया अस्पताल खुला है? विकास की बात करते हैं. अमित शाह घुसपैठियों की बात करते हैं. लेकिन काम के बारे में बात नहीं करते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें