BIHAR ELECTION 2025
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपने गांव जोकहरी में किया मतदान, लोगों से की विकास के नाम पर वोट देने की अपील
आरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहतभोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पावर स्टार पवन सिंह ने गुरुवार सुबह अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचकर मतदान किया. वे सुरक्षा व समर्थकों के बीच मतदान केंद्र पर पहुंचे और बूथ संख्या152पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की.
पवन सिंह ने कहा कि वोट सिर्फ एक अधिकार नहीं,बल्कि भविष्य निर्माण की सबसे मजबूत ताकत है. उन्होंने कहा कि हर मतदाता को विकास,शिक्षा,सड़क,स्वास्थ्य और क्षेत्र की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए वोट करने की अपील की. मतदान के बाद पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रशंसकभीउमड़पड़े.
आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।