BIHAR ELECTION 2025
जन सुराज के पूर्व संस्थापक सदस्य मनीष सिंह ने खगड़िया से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में किया नामांकन
खगड़िया : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए खगड़िया सीट से जन सुराज के पूर्व संस्थापक सदस्य सह शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.
जन सुराज से टिकट नहीं मिलने के बाद मनीष सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खगड़िया विधानसभा सीट से नामांकन का पर्चा भरा है. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मनीष ने कहा कि जनहित के मुद्दे को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे. शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता होगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।