Live

BIHAR ELECTION 2025

धर्मेन्द्र प्रधान ने तेजस्वी के नायक के पोस्टर पर ली चुटकी, कहा-बिहार का एक ही जननायक, भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार जारी है. पटना में राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर के बाहर तेजस्वी यादव के पोस्टर लगाए गए. जिन पर तेजस्वी को‘बिहार का नायक’बताया गया. इसको लेकर बिहार भाजपा के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने चुटकी लेते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि बिहार का एक ही जननायक है वो भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर हैं. इसको कोई नकल करने की कोशिश करे तो उसे जनता स्वीकार नहीं करेगी. नायक कहने से नहीं होता है. काम करने से होता है. अभी तो एनडीए के नेतृत्व में नायकत्व चल रहा है. हमारे आदर्श देश के जननायक कर्पूरी ठाकुर हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें