Live

BIHAR ELECTION 2025

सहरसा में यूपी के सीएम ने भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन के पक्ष में किया जनसभा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक आलोक रंजन ने नामांकन किया. आलोक रंजन के नामांकन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहरसा पहुंचकर एनडीए गठबंधन के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. यह सभा पटेल मैदान में आयोजित की गई,जहां एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं. उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर एनडीए को बहुमत देकर बिहार में विकास की निरंतरता बनाए रखे.

योगी ने सहरसा की धरती को विद्वानों और ज्ञान की भूमि बताते हुए कहा, “यही वह धरती है जहाँ आदि गुरु शंकराचार्य को एक विदुषी भारती ने ज्ञान में परास्त किया था.”

उन्होंने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में किए गए विकास कार्यों और सख्त कानून व्यवस्था का भी उल्लेख किया. बुलडोजर कार्रवाई पर बोलते हुए कहा कि“बुलडोजर सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार पर चलता है,आम जनता पर नहीं.”

योगी ने कांग्रेस और राजद पर तंज कसते हुए कहा कि“बुर्के के पीछे कौन है,यह कोई नहीं जानता. अब वोटिंग में सभी को चेहरा दिखाना होगा—पारदर्शिता जरूरी है.”

उन्होंने आगे कहा कि आज बिहारियों को कहीं अपना परिचय देने की जरूरत नहीं है,यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के कारण संभव हुआ है.

सभा के अंत में उन्होंने एनडीए गठबंधन के सभी चार प्रत्याशियों—

सहरसा से आलोक रंजन,

सोनवर्षा से रत्नेश सदा,

महिषी से गुंजेश्वर सहाऔर

सिमरी बख्तियारपुर से संजय सिंहको मंच से जनता के सामने परेड करवाया और उन्हें विजयी बनाने का आशीर्वाद देने की अपील की.

सभा समाप्ति के बाद योगी आदित्यनाथ पटना के लिए रवाना होकर उत्तर प्रदेश लौट गए.

सहरसा से शशि मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें