BIHAR NEWS
बिहार डिजिटल एनडीए की बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार जारी रखने का ऐलान
पटना: बिहार विधान परिषद की8सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए की अहम बैठक हो रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एनडीए के सांसदों,विधायकों,विधान पार्षदों,वरिष्ठ नेताओं और आठों सीटों के प्रत्याशियों को बुलाया गया है. बैठक में चुनावी रणनीति,प्रत्याशियों के समर्थन और गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा हो रही है.
इस बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह भी बैठक में पहुंचे. उन्होंने साफ कहा कि वह जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करते रहेंगे. अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने फैसले पर अब भी अडिग हैं. ऐसे में एनडीए की बैठक के बीच उनका यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है.
अब सवाल है कि अनंत सिंह के इस रुख पर एनडीए नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया रहती है और आठों सीटों पर जीत के लिए गठबंधन क्या रणनीति तय करता है. बैठक से निकलने वाले फैसलों पर राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।