Live

BIHAR CHUNAV

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने लौरिया के बलुआ में की सभा, NDA प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा क्षेत्र के योगापट्टी प्रखंड स्थित बलुआ में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया.

चुनावी सभा के दौरान रवि किशन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में गीतों और जोशपूर्ण भाषण से जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास और स्थिरता के लिए एनडीए की सरकार आवश्यक है. साथ ही उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

वहीं,लौरिया विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी ने मंच से महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए लालू प्रसाद यादव,तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पर करारा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता अब जात-पात की राजनीति नहीं,बल्कि विकास की राजनीति चाहती है.

सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे,जिन्होंने रवि किशन के भाषण और गीतों पर उत्साहपूर्वकतालियाँबजाईं.

अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें