Live

BIHAR CHUNAV

बगहा के भैरोगंज में केशव प्रसाद मौर्य, मनोज तिवारी और उनकी पत्नी ने एनडीए प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में किया चुनावी सभा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बगहा : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकरबगहा विधानसभा के भैरोगंज में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में उतर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने एक साथ जनसभा को संबोधित किया.

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज नहीं लौटेगा. जनता एनडीए पर भरोसा करती है और बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनेगी.

वहीं,सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एनडीए बिहार में170सीटें जीतने जा रही है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने घर को नहीं संभाल पा रहे,वे बिहार क्या संभालेंगे.

कार्यक्रम में सुरभि तिवारी ने भी भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की और जनता से एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया. भारी जनसमर्थन के बीच मंच से नेताओं ने जनता में उत्साह और विश्वास का संदेश दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें