Live

BIHAR CHUNAV

सीतामढ़ी के बथनाहा विधानसभा के तीन बूथ पर अब तक नहीं हुआ मतदान, प्रशासन ग्रामीणों को समझाने में जुटे

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सीतामढ़ी: जिले के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र में तीन बूथों पर अब तक मतदान शुरू नहीं हो सका है. सोनवा और मझौरा गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है. ग्रामीणों ने पुलिस पर झूठी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाते हुए इसे वापस लेने की मांग की है.

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले इलाके में हुई एक हत्या के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर झूठी एफआईआर दर्ज की थी. ग्रामीणों की मांग है कि एफआईआर से उनके नाम हटाए जाएं,तभी वे मतदान करेंगे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रिची पांडे और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की,लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अडिग रहे. उनका कहना है कि जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती,वे मतदान नहीं करेंगे.

जिलाधिकारी ने कहा“हम लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं. प्रशासन की कोशिश है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो.

इधर ग्रामीणों का कहना है“जब तक हमारे ऊपर दर्ज झूठी एफआईआर वापस नहीं होगी, तब तक हम वोट नहीं देंगे.”

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें