Live

Bihar Chunav

असदुद्दीन ओवैसी ने मोतिहारी के ढाका में पार्टी प्रत्याशी राणा रंजीत सिंह के पक्ष में किया चुनावी सभा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मोतिहारी: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को मोतिहारी के ढाका विधानसभा क्षेत्र में अपने पार्टी प्रत्याशी राणा रंजीत सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा किया. ओवैसी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इसमें मुस्लिमों की संख्या अधिक थी.

ओवैसी ने चुनावी मंच सेएनडीए और महागठबांधन दोनों नेताओं को निशाना बनाया.ओवैसी ने कहा कि15वर्ष तेजस्वी का जंगल राज और20वर्ष नीतीश कुमार के जंगलराज से बिहार को निकालना है. तेजस्वी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि कहते हैं एम् वाई समीकरण और तीन प्रतिशत वाले डिप्टी सीएम होंगे. बताइये17प्रतिशत वाले मुस्लिमों को कितना टिकट मिला.

वहीं ओवैसी नेSIR पर भी बड़ी बात कह दिया.उन्होंने कहा किSIR के बाद मात्र दो घुसपैठी चिह्नित हुए है और अमित शाह और मोदी कहते हैं घुसपैठी घुस गया. ये उन चूहों को क्यों नहीं पकड़ पाए. और हम पर आरोप लगाते हैं तो हम बता दे कि ओवैसी चूहों का शिकार नहीं करता है.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट --

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें