Live

BIG NEWS

बिहार कैडर के IAS अधिकारी राहुल कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में निदेशक की संभालेंगे जिम्मेदारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी राहुल कुमार को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उन्हें सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के बाद राहुल कुमार अब केंद्रीय स्तर पर अपनी प्रशासनिक सेवाएं देंगे.


राहुल कुमार बिहार कैडर के2011बैच केIAS अधिकारी हैं. उनका जन्म3जून, 1987को हुआ था. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), दिल्ली से कला विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. प्रशासनिक सेवा में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.


फिलहाल बिजली वितरण कंपनी के एमडी हैं राहुल कुमार


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति से पहले राहुल कुमार बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह2जून, 2025से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. इस पद पर रहते हुए वे कंपनी के प्रशासनिक कार्यों और विद्युत वितरण व्यवस्था से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.


कई महत्वपूर्ण पदों पर कर चुके हैं काम


राहुल कुमार अपने प्रशासनिक करियर में विशेष सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और निदेशक जैसे पदों पर भी काम कर चुके हैं. विभिन्न विभागों में कार्य करने के दौरान उन्हें प्रशासनिक प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का अनुभव मिला है.


केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को उनके प्रशासनिक करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. अब वे केंद्र सरकार के स्तर पर मंत्रालय से जुड़े कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें