BIG NEWS
बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को पटना स्थित सचिवालय में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुल 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
कैबिनेट की बैठक में बिहार हरित हाइड्रोजन नीति-2026 के प्रारूप को मंजूरी मिली है.
कैमूर-रोहतास के 177 बसावटों के 21,644 घरों के विद्युतीकरण की संशोधित लागत ₹351.85 करोड़ मंजूर.
बिहार विधिक माप विज्ञान (GATC)नियमावली-2026 को स्वीकृति मिली.
बिहार विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी.
वैशाली के बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय समेत संग्रहालयों के संचालन के लिए 35 संविदा पदों पर नियुक्ति को मंजूरी.
कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहनों की खरीद हेतु ₹62.52 करोड़ मंजूर.
आंगनबाड़ी के टेक होम राशन के लिए कॉम्फेड कोPPPमॉडल पर 15 वर्षों के लिए आपूर्तिकर्ताओं के चयन की मंजूरी.
बहादुरपुर सेक्टर-6 की जर्जर आवासीय कॉलोनी के पुनर्विकास के लिएNBCCसेMoUको मंजूरी.
बहादुरपुर सेक्टर-5 में 8.5 एकड़ भूखंड पर परियोजना के लिएNBCCसेMoUको मंजूरी.
मुंगेर के 7 किलोमीटर लंबे तारापुर बाईपास के लिए ₹115.90 करोड़ की प्रथम पुनरीक्षित स्वीकृति.
रनगाँव-भागलपुरा पथ से धौनी तक बाईपास निर्माण के लिए ₹87.63 करोड़ की स्वीकृति.
सड़कों पर बिजली,पानी,टेलीफोन,केबल,सीवर और गैस पाइपलाइन के लिएNOCजारी करने की मंजूरी.
मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से डाउन रैम्प और परसा-संपतचक पथ के निर्माण के लिए ₹82.26 करोड़ मंजूर.
होटल ताज सिटी सेंटर,पटना परियोजना के लिए ₹213.42 करोड़ की लागत पर पर्यटन नीति के तहत द्वितीय चरण की वित्तीय स्वीकृति.
बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के संशोधितMemorandumऔरArticles of Associationको मंजूरी.
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस-2025 के मधुबनी आयोजन के खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए ₹17.29 करोड़ मंजूर.
सात निश्चय-3 के तहत 871 कुशल युवा कार्यक्रम संचालकों से‘डिजिटल मित्र’कार्यक्रम संचालित कराने की मंजूरी.
पटना सिटी के सबलपुर दियारा में 2 एकड़ जमीन विश्वस्तरीय क्रूज टर्मिनल के लिएIWAIको 25 साल की लीज पर देने की मंजूरी.
पटना सदर के दुजरा दियारा में 2 एकड़ जमीन क्रूज टर्मिनल के लिएIWAIको 25 साल की लीज पर देने की मंजूरी.
सरकारी वस्तुओं की नीलामी के लिएGeMकेForward Auction Moduleके उपयोग हेतु बिहार वित्त नियमावली में संशोधन को मंजूरी.
RCSउड़ानों के लिए राज्य के रियायती हवाई अड्डों परATFपरVAT1% से घटाकर शून्य करने की मंजूरी.
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जीAIएवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए 34 पदों के सृजन को मंजूरी.
शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय के लिए 34 पदों के सृजन को मंजूरी.
हीमोफीलिया मरीजों के उपचार के लिए‘मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना’और पहले वर्ष ₹26.34 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति.
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए आकस्मिकता निधि से ₹477 करोड़ की अग्रिम स्वीकृति.
बिहार के दीर्घकालिक विमानन विकास के लिए‘एविएशन विजन एवं पॉलिसी’तैयार करने हेतुKPMGसे ₹86.17 लाख की परामर्शी सेवा लेने की मंजूरी.
मुंगेर मेंNH-333 के गंगटा जंगल क्षेत्र के सिंगल लेन से 2-लेन चौड़ीकरण के लिए ₹51.22 करोड़ की घटनोत्तर स्वीकृति.
सप्तम राज्य वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट की सिफारिशों को वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 में लागू करने की मंजूरी.
शेष 2,554 कृषि फीडरों के सोलराइजेशन के लिए ₹2,761.55 करोड़ के अनुदान की स्वीकृति.
नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय और बिहार भवन कार्यालय के पुनर्गठन को मंजूरी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।