Live

BIG BREAKING

बिहार कैबिनेट की 23 अक्टूबर को होने वाली बैठक स्थगित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में23अक्टूबर को शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित थी. कैबिनेट सचिवालय की ओर से बैठक स्थगित किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल कैबिनेट की अगली बैठक की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है.

गौरतलब है कि23अक्टूबर को बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान होना है. इसी दिन कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित थी. चुनाव को देखते हुए सरकार के कई मंत्रियों के अपने-अपने क्षेत्रों में रहने की संभावना है. ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी कार्यक्रम के कारण बैठक स्थगित करने का फैसला लिया गया हो सकता है. हालांकि, बैठक स्थगित करने की आधिकारिक वजह अधिसूचना में अपरिहार्य कारण बताई गई है.

अब सभी की नजरें कैबिनेट की अगली बैठक की तारीख पर टिकी है. नई तारीख और समय को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी आने का इंतजार है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें