Live

BIHAR NEWS

बिहार कैबिनेट के 24 प्रस्तावों पर मुहर, गर्दनीबाग टेक पार्क, पेयजल योजनाओं, बिजली ग्रिड और पर्यटन विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार, 12अक्टूबर2026को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल24प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इन फैसलों में पेयजलापूर्ति,बिजली संचरण,ग्रामीण सड़क रखरखाव,पर्यटन विकास,सूचना प्रौद्योगिकी और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं.

गर्दनीबाग में बनेगा टेक पार्क

कैबिनेट ने पटना के गर्दनीबाग में टेक पार्क के निर्माण और विकास के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के चयन तथा उसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति दी. इसके अलावा बिहार सूचना प्रौद्योगिकी अवर सेवा नियमावली, 2026के गठन को भी मंजूरी मिली.

पेयजल योजनाओं पर786करोड़ से अधिक खर्च

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर और टेटिया बम्बर प्रखंडों की14पंचायतों के177वार्डों में पेयजलापूर्ति मजबूत करने के लिए279.51करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई. वैशाली जिले के महुआ और चेहराकला प्रखंडों की36पंचायतों के493वार्डों के लिए गंगा नदी के सतही जल पर आधारित योजना को506.71करोड़ रुपये की मंजूरी मिली.

बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड में नए ग्रिड उपकेंद्र और संबंधित संचरण लाइनों के निर्माण के लिए575.36करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए. तारापुर ग्रिड उपकेंद्र को दूसरा स्वतंत्र ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराने के लिए भी51.07करोड़ रुपये की योजना मंजूर हुई.

पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में फैसले

वैशाली में10एकड़ भूमि पर पीपीपी मॉडल से पांच सितारा रिसॉर्ट विकसित करने तथा भीमबांध क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली.

खगड़िया जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूंजीकरण के लिए75करोड़ रुपये और सहकारी बैंकों में साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र स्थापित करने के लिए लगभग66.12करोड़ रुपये मंजूर किए गए.

इसके अलावा अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के लिए634.41करोड़ रुपये,दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण मद में225.91करोड़ रुपये तथा ग्रामीण सड़कों के रखरखाव की योजना को भी मंजूरी दी गई.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें