Bihar Board 12 th Exam 2026 : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरु, खगड़िया में 31 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

Edited By:  |
Reported By:
bihar board 12th exam 2026

खगड़िया: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट यानी 12 वीं की वार्षिक परीक्षा सोमवार यानि 2 फरवरी से पूरे राज्य में शुरु हो गई है. खगड़िया में भी इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में शुरु हो गई है.

इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं. जहां गहन जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. जूता मौजा पहनकर परीक्षा कक्ष में जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है.

वहीं आदर्श परीक्षा केंद्रों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. ग्रीन कार्पेट,झालर,गुब्बारे और फूलों का माला लगाकर केंद्र को सजाया गया है. वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व न केवल माथे पर तिलक लगाया गया. बल्कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और वीक्षकों ने सभी को चॉकलेट और गुलदस्ता भेंट किया.

आपको बता दें कि खगड़िया सदर अनुमंडल में 23 केंद्र बनाया गया है. जबकि गोगरी अनुमंडल में 8 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी,पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने को बेहतर इंतजाम किए गए हैं. साथ ही सभी केंद्रों पर पेयजल,लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गई है.