BIHAR NEWS
बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए BMSICL ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 करोड़ रुपये का चेक सौंपा, CM ने जताया आभार
पटना :बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत कार्यों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग सामने आया है. बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानीBMSICLने मुख्यमंत्री राहत कोष में30करोड़ रुपये की राशि दी है. बुधवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास के‘संकल्प’सभागार मेंBMSICLकी ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को30करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नेBMSICLके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा और कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए यह राशि महत्वपूर्ण साबित होगी. बिहार में आई बाढ़ के कारण कई इलाकों में बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं और सरकार की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
मुख्यमंत्री राहत कोष में प्राप्त इस राशि का इस्तेमाल बाढ़ समेत अन्य आपदा की परिस्थितियों में प्रभावित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जा सकेगा. सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है.
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत,स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि और बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन मौजूद रहे.BMSICLकी ओर से दिया गया यह30करोड़ रुपये का सहयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को उपलब्ध कराया गया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।