Live

'I.N.D.I.A गठबंधन की धुरी हैं नीतीश'

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा : 'जिसके साथ नीतीश...उसकी जीत तय'

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ी बात कही है और उन्हें I.N.D.I.A गठबंधन की धुरी करार दिया है।


'I.N.D.I.A गठबंधन की धुरी हैं नीतीश'

मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि वे एक सीनियर लीडर है और I.N.D.I.A गठबंधन की धुरी हैं। नीतीश कुमार जब बीजेपी के साथ थे, तब बीजेपी को जीत मिली थी लिहाजा वे जिसके साथ रहेंगे, उसकी जीत तय है।


'जिसके साथ नीतीश...उसकी जीत तय'

अखिलेश प्रसाद सिंह ने दो टूक अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार जिसके साथ रहेंगे, उसकी जीत तय होती है। नीतीश कुमार I.N.D.I.A गठबंधन में हैं और रहेंगे। वे इंडिया अलायंस से एग्जिट नहीं होंगे। वहीं, नीतीश कुमार के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मंगलवार को कोई बैठक नहीं हुई थी।

'बीजेपी वालों से अधिक करते हैं पूजा-पाठ'

इसके साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश जी के सियासी समझ पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता है। वहीं, अयोध्या जाने के सवाल पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने दो टूक कहा कि बीजेपी वालों से अधिक पूजा-पाठ करते हैं। हमलोगों को अयोध्या जाने से कौन रोक सकता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें