Live

बक्सर रेल हादसा:

CPRO दानापुर का बड़ा बयान, 50 से ज्यादा लोग घायल, दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों के रूटों में किया गया परिवर्तन

G
GYAN SINGHलेखक

Desk:नॉर्थ एक्सप्रेस के दुर्घटना पर दानापुर के सीपीआरओ ने बताया कि अभी तक रेलवे की इनफार्मेशन के अनुसार 50 से ज्यादा लोग घायल हैं. गंभीर हालत में घायलों को एम्स भेजा गया है।

दिल्ली से आने वाली गाड़ियों को पटना लाने के लिए दो रूट फिक्स किया गया है। दिल्ली और उन शहरों से जो पटना गाड़ी आती है, उन्हें सासाराम आरा होते हुए पटना लाया जाएगा। दूसरा रूट पंडित दीनदयाल से गया होते हुए पटना लाये जाने की व्यवस्था की गयी है.

रेलवे के सभी बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पटना से पंडित दीनदयाल जाने वाली सभी रूटों को डाइवर्ट कर दिया गया है . राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत सभी गाड़ियों को पंडित दीनदयाल से आरा सासाराम होते हुए पटना लाया जाएगा या उन्हें गया रूट से पटना लाये जाने की व्यवस्था की जा रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें