Hindi News / पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, जांच...

BIG NEWS : पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big news

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से है जहां पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिये मिली है. इसके बाद सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. पीरबहोर थाना अध्यक्ष सहजाद गद्दी ने ई-मेल के जरिये कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी की पुष्टि की है. पुलिस जांच में जुट गई है.