BIG NEWS : गोपालगंज में ग्राहक से 2.50 लाख झपटकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Edited By:  |
big news

गोपालगंज: बड़ी खबरगोपालगंज से है जहां बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली स्थित स्टेट बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे ग्राहक से 2.50 लाख रुपये झपट कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है.

बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक के बाहर हुई इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया,जिसे पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस की पूछताछ में कोढ़ा गैंग से जुड़े होने और कई पुरानी झपटमारी व लूट की घटनाओं में संलिप्तता के संकेत मिले हैं. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली में स्टेट बैंक से पैसे निकालकर जैसे ही ग्राहक बाहर निकला,पहले से घात लगाए बदमाश ने रुपयों से भरे थैले पर झपट्टा मारा और भागने लगा. शोर सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीण सक्रिय हुए और कुछ दूरी तक पीछा कर आरोपी को दबोच लिया. मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी की धुनाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा सिंह,थाना कोढ़ा,जिला कटिहार बताया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. आरोपी की निशानदेही पर धर्मभारी मोड़ के पास तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए,जिन्हें वाहन चेकिंग के डर से फेंक देने की बात आरोपी ने स्वीकार की. सदर एसडीपीओ-2सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि“ग्रामीणों के सहयोग से एक व्यक्ति को पैसा छीनने के प्रयास में पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम राजा सिंह,कोढ़ाए कटिहार बताया. उसके निशानदेही पर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. चार लोग दो बाइक से आए थे,जिनमें तीन फरार हैं. एसआईटी बनाकर जांच की जा रही है.”पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी कथित रूप से कोढ़ा गैंग से जुड़ा है,जो खासतौर पर बैंक,सीएसपी संचालकों और बाजार में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता है. आरोपी ने22जनवरी को एक सीएसपी संचालक से लूट के प्रयास और31दिसंबर को मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना में संलिप्तता की बात भी कबूली है. एक फर्जी आधार कार्ड बरामद होने की भी जानकारी मिली है. पुलिस के अनुसार,गैंग के अन्य तीन सदस्य फरार हैं,जो सिवान इलाके में किराये के डेरे में रहने की बात सामने आई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बरामद हथियार,कारतूस और दस्तावेजों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई. अब पुलिस फरार आरोपियों कीतलाश में जुटी है और कोढ़ा गैंग के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही है.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--