Live

BIG NEWS

तनिष्क लूटकांड के मुख्य सरगना चुनमुन झा का पुलिस मुठभेड़ में मौत, 5 जवान घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पूर्णिया: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां तनिष्क लूटकांड के मुख्य सरगना चुनमुन झा का अररिया में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. अररिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दोनों तरफ से गोली चलने की बात सामने आई है. गोलीबारी में5पुलिस जवान भी घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि बिहार के अररिया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार की रात बड़ी मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर तनिष्क शोरूम लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को ढेर कर दिया.ASPरामपुकार सिंह ने चुनमुन झा के मारे जाने की पुष्टि की है. चुनमुन झा का शव अररिया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. इस मुठभेड़ में5पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिसमें2 STFके जवान को गोली लगी है.

सूत्रों के अनुसार,पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज इलाके में छिपा हुआ है. इस पर पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया. जैसे ही पुलिस टीम थलहा नहर के पास पहुंची तोअपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं.दो सीने में और एक पैर में. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है. तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा था.

चुनमुन झा हाल ही में पूर्णिया के एक तनिष्क शोरूम में हुई बड़ी लूट का मास्टरमाइंड था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. उसके खिलाफ कई जिलों में लूट,हत्या और फिरौती के मामले दर्ज थे. इसके अलावा भी उस पर पलासी प्रखंड के बरदबट्टा पंचायत की मुखिया के भैसुर व पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल पर भी गोली चलाने का आरोप है. इस गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गये थे. इधर हाल हीं में आरा तनिष्क लूटकांड में भी चुनमुन झा का नाम सामने आया था. तीन दिन पूर्व पूर्णिया के हाट व पलासी पुलिस ने उसके मजलिसपुर स्थित घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की थी. पुलिस और अपराधी के बीच हुए एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल पुलिसकर्मियों में मो मुश्ताक़,पुलिस निरीक्षक एसटीएफ़ कुमार विकास,थानाध्यक्ष नरपतगंज थाना,चालक नागेश (एसटीएफ़),जेसी शहाबुद्दीन अंसारी (एसटीएफ़),जेसी दीपक कुमार (एसटीएफ) शामिल है. सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें