BIG NEWS : मुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में BDO गिरफ्तार, कथित प्रेमिका भी पकड़े गए!
मुजफ्फरपुर : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां तीन दिन पहले दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के BDO की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BDO मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या और पति के कथित अवैध संबंध का आरोप लगाया है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक सीसीटीवी वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि पुलिस का कहना है कि वह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
दरअसल, 5 जुलाई को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित निजी आवास पर दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा और जांच शुरू कर दी.
मृतका के भाई राजकुमार ने मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया किBDOमनोज कुमार का एक अन्य महिला से संबंध था और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन को जहर देकर मार दिया गया. प्राथमिकी में पति,ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों और कथित प्रेमिका को भी नामजद किया गया है.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक महिला को जबरन घसीटते हुए बिहार सरकार लिखी एक काले रंग की गाड़ी में बैठाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो 19 मार्च 2025 का बताया जा रहा है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और उसके तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है.
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुएBDOमनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी के दौरान कथित प्रेमिका अन्नू कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिए हैं. पुलिस ने कथित प्रेमिका के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही विभिन्न जानकारियों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-