BIG NEWS : खगड़िया में एक ही परिवार के 5 लोगों पर तेजधार हथियार से हमला, बेटी की मौत, 4 लोग घायल
खगड़िया:बड़ी खबरबिहार के खगड़िया से है जहां चौथम थाना क्षेत्र के करुवामोड़ में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लगी हुई है.
बताया जा रहा है कि चौथम थाना इलाके के करुवामोड़ के पास रविवार देर रात 6 की संख्या में आये बदमाशों ने पहले घर का गेट खुलवाया, फिर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया. घटना में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं परिवार के 4 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों में मृतका के पिता, मां और उसके दो बच्चे शामिल हैं. घायलों में जयकांत पासवान और उनकी पत्नी पार्वती देवी की हालत नाजुक है. लिहाजा दोनों को हायर सेंटर भेज दिया गया है. हालांकि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि घटना के वजहों का खुलासा अभी नहीं हो पा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.