Live

BIG NEWS

रोसरा में समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रोसड़ा (समस्तीपुर) : बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहां रोसरा घाट स्टेशन के पास तेल से लदा मालगाड़ी के बैगन में तकनीकी खराबी आ जाने से बैगन पटरी से नीचे उतर गया. घटना के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और पटरी से उतरे वैगन के चक्के को दुरुस्त किया गया. वैसे जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई.

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर रोसरा घाट स्टेशन के समीप मालगाड़ी के बैगन का चक्का जाम हो गया. इसके कारण मालगाड़ी बेपटरी हो गया. इसके बाद मालगाड़ी का चक्का बदलने का काम शुरु किया गया. रेलवे कर्मियों के द्वारा जब चक्का बदलने की प्रक्रिया की जा रही थी. उसी दौरान बैगन का एक्सल टूट गया. संबंधित बैगन पटरी से नीचे उतर गया. घटना के समय मालगाड़ी रोसरा स्टेशन के लूप लाइन पर खड़ी थी. जिससे मुख्य रेल लाइन प्रभावित नहीं हुआ. घटना के बाद रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया. इधर रोसरा रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण इस घटना का प्रभाव अन्य यात्री और अन्य मालगाड़ी के परिचालन पर नहीं पड़ा. किसी प्रकार की जानमाल की कोई क्षति की सूचना नहीं है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेते हुए मरम्मत का काम शुरू करवाया. रेलवे के तकनीकी टीम खराब एक्सेल को ठीक कर बैगन को दोबारा रेल लाइन पर लाने का कार्य देर रात तक जारी था.

रोसड़ा से रंजीत मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें