Live

BIG NEWS

सहरसा में बैंक मैनेजर ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा: बड़ी खबर बिहार के सहरसा से है जहां न्यू कॉलोनी पश्चिमी भाग से मंगलवार को बैंक मैनेजर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है किIDIBबैंक के मैनेजर राकेश वर्मा ने अपने घर पर पंखे से लटक कर जान दे दी है. घटना की जानकारी बैंक स्टाफ को तब हुई जब वे निर्धारित समय पर बैंक नहीं पहुँचे.

सूचना के अनुसार,मंगलवार सुबह10बजे राकेश वर्मा बैंक नहीं पहुँचे.11बजे तक उनसे संपर्क नहीं होने पर सहकर्मियों ने कई बार कॉल किया,पर कोई जवाब नहीं मिला. बाद में बैंक का एक क्लर्क उनके न्यू कॉलोनी स्थित आवास पर गया. घर का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला. खिड़की से झाँकने पर लोगों ने कमरे में पंखे से लटके राकेश बर्मा का शव दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया.

पुलिस मौके पर पहुँची और प्रथम दृष्टि में घटना को आत्महत्या बताया गया. घर पर किसी अन्य सदस्य के न होने की जानकारी मिली. मृतक की पत्नी और बच्चे किसी शादी समारोह में भागलपुर/गोड्डा गए हुए थे;उन्हें सुबह11बजे फोन कर सूचित किया गया. देर शाम पत्नी सहरसा पहुँची,जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया. फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस के अनुसार— “हम हर पहलू की जाँच कर रहे हैं. घरेलू- पारिवारिक विवाद या बैंक से जुड़े किसी दबाव के बारे में शुरुआती जानकारी में कुछ स्पष्ट नहीं मिला है. किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवरणात्मक जांच आवश्यक है.

पत्नी ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद या परेशानी नहीं थी और बैंक से संबंधित कोई दबाव भी उन्हें पता नहीं. परिजनों और स्थानीय लोगों के बयानों व तकनीकी जाँच के आधार पर पुलिस पूरी तरह जांच कर रही है.

घटना से इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण विस्तृत जाँच जारी है और मृतक के मोबाइल व बैंक संबंधी कागजात की पड़ताल की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें