Live

BIG NEWS

नरकटियागंज में अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नरकटियागंज : इस वक्त की बड़ी खबर नरकटियागंज से है, जहां अंडा व्यवसायी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना से पूरे नगर में दहशत और सनसनी का माहौल है.

जानकारी के अनुसार नंदपुर ढाला स्थित भीखनाठोरी रेल लाइन के किनारे अंडा व्यवसायी विजय शाह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है और शव को रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि विगत चार माह पहले भी विजय शाह पर चाकू से हमला किया गया था.

हत्या की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.वहीं घटना की सूचना पर पहुंची नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और शिकारपुर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं शव के पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. मृतक की पहचान नरकटियागंज वार्ड संख्या–7 निवासी विजय शाह,पिता स्वर्गीय जलेश्वर शाह के रूप में की गई है.

वहीं मृतक की पत्नी ने रोते हुए बताया कि विजय शाह को पहले से लगातार धमकियां मिल रही थी. फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

नरकटियागंज से अजय पाण्डेय की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें