Live

BIG NEWS

लखीसराय पुलिस ने टोटो चालक से लूटकांड मामले में 3 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लखीसराय: बड़ी खबर लखीसराय से है जहां पुलिस ने चाकू के बल पर टोटो चालक से लूट की घटना को खुलासा कर दिया है. पुलिस ने महज कुछ दिनों के भीतर कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने लूटा गया मोबाइल,नगद राशि और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. यह मामला रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि विगत4फरवरी की रात कवैया थाना क्षेत्र के रहने वाले टोटो चालक सूरज कुमार कोली नहर के पास पहुंचे थे. तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक कर चाकू का भय दिखाकर उससे800रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया और हलसी की ओर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक थाने में मामला दर्ज किया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्भेदन करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है,जो हलसी थाना क्षेत्र के गिद्धा और कनिहारी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. साथ ही एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू,मोटरसाइकिल,लूटा गया मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की है.

लखीसराय से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें