BIG NEWS : समस्तीपुर में विद्युत करंट लगने से बिजली विभाग के मानव बल कर्मी की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
समस्तीपुर : बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी रामसागर राय के 32 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की सोमवार को विद्युत स्पर्शाघात मौत से हो गई. घटना के बाद परिजनों ने इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की घटना बताते हुए जमकर बवाल काटा है. मृतक बिजली विभाग में मानव बल कर्मी था. परिजनों ने एंबुलेंस नहीं मिलने पर शव स्ट्रेचर पर लेकर पटेल गोलंबर पहुंचे और मुख्य सड़क को जाम कर दिया. घटना के बाद मौके पर टाउन थाना की पुलिस के साथ सदर अनुमंडल अधिकारी पहुंचे. वहीं परिजनों ने शव के साथ बिजली ऑफिस चीनी मिल पहुँच गये और जमकर बवाल काटा. इसके बाद सभी अधिकारी व कर्मचारी बिजली आफिस छोड़कर वहां से फरार हो गये.