Live

BIG NEWS

कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटा दानापुर-बंगलौर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

आरा : बड़ी खबर बिहार के आरा से है जहां दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर भोजपुर जिले के कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को चलती ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई. घटना के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम पहुंच कर स्थिति को संभाला.

दरअसल दानापुर से बेंगलुरु सिटी जाने वाली 03241 स्पेशल ट्रेन आरा स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर खुलकर तेज रफ्तार से बक्सर की ओर जा रही थी. इसी दौरान कारीसाथ स्टेशन के समीप ट्रेन का कपलिंग टूट गया और पूरी रेक दो हिस्सों में बंट गई. घटना होते ही रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया. और अप लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया. कई यात्री घबराहट में ट्रेन से उतरकर इधर उधर भागने लगे. इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. 1 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें