Live

BIG NEWS

अररिया में दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 35.20 लाख रुपये बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अररिया : बड़ी खबर बिहार के अररिया से है जहां फारबिसगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. फ्लाइंग स्क्वॉड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम ने सदर रोड स्थित ज्योति होटल परिसर में छापेमारी की और मार्केट के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 35 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि इन दुकानों के माध्यम से चुनावी कार्यों के लिए नकदी का आदान-प्रदान चल रहा था. आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण 50 हजार रुपये से अधिक नकदी रखने या ले जाने पर वैध दस्तावेज जरूरी है. सूचना मिलते ही फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन और एसडीपीओ मुकेश कुमार साह की टीम ने मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर तलाशी ली. एसएसटी और एफएसटी के साथ मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में हुई छापेमारी में दो साइबर कैफे से नोटों की गड्डियां मिली. आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई ताकि कोई बाधा न आए. बरामद नकदी को सील कर दस्तावेज तैयार किए गए. यह फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू होने के बाद सबसे बड़ी नकदी की बरामदगी हुई है. इसके बाद जब्त राशि आयकर विभाग को सौंप दी गई है.

मामले में एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि स्रोत और उपयोग की गहन जांच होगी. यदि चुनावी अनियमितता साबित हुई तो संबंधितों पर कानूनी कार्रवाई होगी. प्रशासन ने चेतावनी दी कि आचार संहिता उल्लंघन पर सख्ती जारी रहेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें