BIG NEWS : रोहतास में कचरे के ढेर से सूटकेस में महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big news

रोहतास: बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित सब्जी मंडी के समीप कूड़े के ढेर के पास पड़ी सूटकेस से युवती का शव मिला है. शव बरामद होने से इलाके में सनसनी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर में सफाईकर्मी जब कूड़ा फेंकने पहुंचे तो उन्हें कूड़े के बीच एक संदिग्ध लाल रंग का सूटकेस दिखाई दिया. शक होने पर उसने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया.

शव मिलने की सूचना मिलते ही डेहरी और डालमियानगर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है. लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर यहां फेंका गया है.

डिहरी एएसपी अतुलेश झा ने बताया है कि डिहरी सब्जी मंडी के पास पड़े लाल रंग के सूटकेस में एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है. मेडिकल टीम की देख रेख में शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. एस एफ एल टीम भी लगाया गया है.