BIG NEWS : जमुई में वज्रपात की चपेट में आने से खेत में रोपाई कर रही महिला की मौत, 2 अन्य झुलसीं
जमुई: बड़ी खबरजमुई से है जहां झाझा प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं. यह घटना झाझा प्रखंड अंतर्गत सर्किल नंबर-1की कर्मा पंचायत के सहिया गांव के समीप संघरा गांव में हुई.
जानकारी के अनुसार तेज बारिश और बादल गरजने के बीच कुछ महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई इसकी चपेट में आने से अनिल खैरा की पत्नी चमेली देवी (25)की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं बगल के खेत में काम कर रही ललन खैरा की पत्नी सुखिया देवी और राकेश कुमार की पत्नी निर्मला देवी भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं. दोनों का गांव में ही प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग की है.
जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-