BIG NEWS : मुजफ्फरपुर कोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर : बड़ी खबरमुजफ्फरपुर से है जहां जिले में स्थित फैमिली कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम धमाके की सचूना मिलने से अदालत परिसर में हड़कंप मच गया.
जानकारी के मुताबिक, जिला जज को ईमेल के माध्यम से फैमिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसकी सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच की गई. एहतियातन सुरक्षा के मद्देनज़र पहले घंटे में कोर्ट की कार्यवाही रोक दी गई और पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया.
हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी. लोगों ने दोबारा कोर्ट परिसर में आना शुरू किया और सभी की कड़ी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया. प्रथम पाली की कार्यवाही रोकने के बाद दूसरी शिफ्ट में कोर्ट की कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया गया.
मुजफ्फरपुर से रवि रंजन कुमार की रिपोर्ट--