Hindi News / मुंबई से दरभंगा आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी, मची...

BIG NEWS : मुंबई से दरभंगा आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी, मची अफरा तफरी

Edited By:  |
Reported By:
big news

दरभंगा: मुंबई से दरभंगा आने वालीSG-115फ्लाइट में उड़ान भरने से ठीक पहले एक80वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई. महिला की शुगर लो होने की जानकारी सामने आने के बाद विमान के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम को विमान के अंदर बुलाया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,विमान दरभंगा के लिए टेक ऑफ करने की तैयारी में था. इसी दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई. महिला की हालत को देखते हुए विमान को रोक दिया गया और चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी प्रारंभिक जांच की.

जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर महिला को विमान से उतार लिया गया,ताकि उनका समुचित उपचार और निगरानी की जा सके. इस दौरान विमान में सवार अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा.

बुजुर्ग महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बादSG-115फ्लाइट ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी और यात्रियों को लेकर दरभंगा पहुंची. घटना के कारण यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा.