BIG NEWS : समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा व्यवसायी से 4.50 लाख रुपये की लूट, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर:इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां शहर के नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े जर्दा व्यवसायी से हथियार के बल पर 4.50 लाख रुपये से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि शहर में जर्दा व्यवसायी से नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर साढे चार लाख रुपये से अधिक की राशि लूटा है. यह पूरी घटना राहुल इंटरप्राइजेज एजेंसी की है. घटना के बाद इलाके में सनसनी है. लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ी पड़ी. वहीं इसकी सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर कर मामले की तफ्तीश में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी. साथ ही अपराधियों को धर पकड़ को लेकर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में एजेंसी के मालिक राहुल का कहना है कि तीन की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद अपराधी उनके एजेंसी में घुसे. उस वक्त एजेंसी के अंदर एक दर्जन से अधिक कारोबारी मौजूद थे. हथियार के बल पर उन्होंने गले में रखा हुआ चार लाख से अधिक रुपए लूट लिए. वह इसकी सूचना नगर थाने को दी. नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं बनी हुई है. शहर के बीचो-बीच इस तरह की घटना कई तरह के सवाल खड़ा कर रही है.