BIG NEWS
निगरानी विभाग की टीम ने रोहतास में BEEO और उनके सहायक को घूस लेते दबोचा
रोहतास : बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने जिले के बिक्रमगंज में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा उनके सहायक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी 7600 रुपये और उनके सहायक 7000 रुपये एक शिक्षक से घूस ले रहे थे. इसी दौरान पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया. बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) सुधीरकांत शर्मा तथा विक्रमगंज के बीईईओ कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को बिक्रमगंज से पकड़ा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।