Hindi News / शेखपुरा में निगरानी टीम ने डीटीओ कार्यालय में लिपिक कुणाल कुमार को 15...

BIG NEWS : शेखपुरा में निगरानी टीम ने डीटीओ कार्यालय में लिपिक कुणाल कुमार को 15 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Edited By:  |
big news

शेखपुरा:बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा से है जहांनिगरानी विभाग की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने डीटीओ कार्यालय में निम्नवर्गीय लिपिक कुणाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा है. पकड़े गए किरानी के पास से घूस का15हजार रुपये भी बरामद किया गया है.

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे निगरानी अन्वेशन व्यूरो के वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अरियरी थाना के डीहा गांव निवासी राजू प्रसाद ने निगरानी विभाग में ट्रैक्टर ट्रांसफर करने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस मांगे जाने का परिवाद दायर किया था. परिवाद का सत्यापन कराया गया तो घूस मांगे जाने की शिकायत सही पाई गई. इसके बाद ही मंगलवार को निगरानी ने जाल बिछाया. किरानी ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली तो घात लगाए निगरानी की टीम ने किरानी को धर दबोचा.

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि किरानी के पास से घूस के पांच सौ रुपये का कुल 30 नोट भी बरामद कर लिया गया है. पकड़े गए किरानी को निगरानी की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर पटना चली गयी है. मंगलवार की शाम को हुए निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिला के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया.

शेखपुरा से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट-