Live

BIG NEWS

नवादा में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, परिजनों में पसरा मातम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नवादा : बड़ी खबर नवादा से है जहां नेमदारगंज थाना क्षेत्र के डेरमा मुसहरी गांव में 40 वर्षीय युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे युवक को किसी ने फोन कर घर से बुलाया और ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दिया. हत्यारे की टोपी और बाइक की चाबी भी घटना स्थल से बरामद किया गया है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नेमदारगंज पुलिस को दी. इसके बाद रजौली डीएसपी गुलशन कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और परिजनों को समझा बूझा कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.

मामले में रजौली डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया गया और परिजन के निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के चंदौली ग्राम निवासी रवींद्र यादव उर्फ कैलु यादव है. मृतक की उम्र 40 वर्ष बताया गया है.

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें