BIG NEWS : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर फर्जी टीटी धराया, ट्रेन में अवैध रुप से कर रहा था टिकट चेकिंग
Edited By:
|
Updated :18 Feb, 2026, 03:11 PM(IST)
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने फर्जी टीटी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है.
सूत्रों के अनुसारसाबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट चेक करते समय यात्रियों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर इसकी सूचना जीआरपी को दी. इसके बाद जीआरपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है.
फर्जी टीटी के पास से रेलवे के कई रसीद और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.