BIG NEWS
खगड़िया में निगरानी टीम ने मानसी थाना के दारोगा को 12 हजार घूस लेते दबोचा
खगड़िया: बड़ी खबरखगड़िया से है जहां निगरानी की टीम ने मंगलवार को मानसी थाना के दारोगा को 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है निगरानी की टीम ने दारोगा रौशन कुमार को 12 हजार घूस लेते मानसी थाना के गेट से पकड़ा है. निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि ऋषि कुमार नामक के ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की है. फर्जी केस को मैनेज करने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।