Live

BIG NEWS

मधुबनी में कोसी नहर में कूदी 2 सगी बहन, खुदकुशी से इलाके में सनसनी, 1 शव निकाला गया बाहर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मधुबनी: बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां खुटौना थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतर खोरीयाटोल गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. गांव की दो सगी बहनें कोसी नहर में कूद कर आत्महत्या की कोशिश की. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया. एनडीआरएफ की टीम ने एक युवती का शव बाहर निकाला और दूसरे की तलाश अभी जारी है.

बताया जा रहा है कि खुटौना थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतर खोरीयाटोल गांव में दो सगी बहनें संजू कुमारी (18 वर्ष) और सुशमा कुमारी (20 वर्ष) ने कोसी नहर में कूद गई. घटना की सूचना मिलते ही खुटौना पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने संजू कुमारी का शव बरामद कर लिया है जबकि सुशमा कुमारी की तलाश अभी जारी है. पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में खोज अभियान चला रही है. घटना के कारणों को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. ग्रामीण इस सवाल से परेशान हैं कि दोनों बहनों ने एक साथ ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया. परिवारवालों और ग्रामीणों का कहना है कि वे बेहद सरल स्वभाव की थीं, फिर अचानक ऐसा कदम उठाना सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. खुटौना थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें