Live

BIG NEWS

कटिहार स्टेशन पर शराब की सूचना पर रेड करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम और GRP के बीच जमकर मारपीट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कटिहार:बिहार के कटिहार में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग के कर्मी और जीआरपी के बीच विवाद हो गया. मामला उस समय फंसा जब उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर ट्रेन में शराब जब्त करने पहुंची. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम कार्रवाई करने कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची थी. इसी दौरान वहां पहुंची जीआरपी टीम के साथ शुरु हुई कहा सुनी झड़प में बदल गई. इसका वीडियो वायरल हुआ है.

आरोप लगाया गया है कि जीआरपी के पुलिस कर्मियों ने मद्य निषेध टीम के साथ मारपीट की है. इस घटना में उत्पाद विभाग के एक सिपाही घायल हो गए. घायल पुलिस का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. उन्होंने बताया कि स्टेशन पर शराब की सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम कटिहार रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. इसी दौरान जीआरपी टीम आई और हमारे साथ बदसलूकी करने लगी. उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से विभाग ट्रेनों में छापेमारी कर रही थी और लगातार सफलता मिल रही थी. इस बात से जीआरपी वाले नाराज थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दोनों विभागों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें