BIG NEWS : गयाजी में अपराधी को पकड़ने पहुंची STF टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, पुलिस ने 7 लोगों को लिया हिरासत में

Edited By:  |
big news

गयाजी: बड़ी खबर गयाजी से है जहांजिले में कुख्यात अपराधी संजय मांझी को गिरफ्तार करने पहुंची एसटीएफ टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव की है,जहां रविवार देर शाम करीब 8 बजे एसटीएफ की टीम हत्या कांड संख्या 1038/24 में आरोपी संजय मांझी को पकड़ने पहुंची थी.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने“चोर-चोर”का शोर मचा दिया,जिसके बाद 50–60 की संख्या में जुटी भीड़ ने एसटीएफ के जवानों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में मणिकांत दुबे,संतोष चौबे और नीरज कुमार पंडित समेत तीन जवान घायल हो गए. हमलावरों ने जवानों के हथियार भी छीन लिए,हालांकि बाद में पुलिस दबिश के बाद हथियार बरामद कर लिए गए.

घायलों कोAnugrah Narayan Magadh Medical College and Hospitalमें भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.

गया से मनोज सिंह की रिपोर्ट ---