Live

BIG NEWS

आरा में बाइक से घर जा रही महिला को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

आरा: बड़ी खबर बिहार केभोजपुर जिले से है जहां चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में गोलीबारी की घटना में महिला की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार निक्की देवी अपने देवर रितेश राय के साथ खैरा बाजार से बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के पूर्व साइड सूर्य मंदिर के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रितेश राय पर सीधा फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान बचने के क्रम में बाइक मोड़कर भागने के दौरान एक गोली निक्की देवी के चेहरे पर लग गई,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद अपराधी फरार हो गए. मृतका दुल्लमचक निवासी रोहित राय की पत्नी निक्की देवी थी. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. मृतका का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही चौरी थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

बताया जा रहा है कि गांव में पिछले मतदान के बाद के दिनों से विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई है. चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच माहौल गरम था. इसी विवाद की कड़ी इस घटना से जुड़ी प्रतीत हो रही है. गांव में पिछले पांच दिनों से पुलिस कैंप कर रही है.

आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें