Live

BIG NEWS

मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी डिरेल, बाल बाल बचे रेलकर्मी, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुजफ्फरपुर : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां रेलवे जंक्शन के यार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सोमवार की शाम करीब 6 बजे गिट्टी लदी मालगाड़ी के 4 पहिये डिरेल हो गई. मालगाड़ी डिरेल होने से लिच्छवी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, समस्तीपुर-सीवान पैसेजर को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया है. हादसे के बाद ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया.

बताया जाता है कि माड़ीपुर से गिट्टी लदी मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर गिट्टी गिराते हुए नारायणपुर की ओर जा रही थी. इस दौरान मालगाड़ी बेपटरी हो गई. रेलवे कर्मचारी ने कूदकर अपनी जान बचायी. इसके बाद ड्राइवर ने किसी तरह मालगाड़ी को ब्रेक लगाकर रोका. जिस वक्त मालगाड़ी डिरेल हुई उस समय उसकी स्पीड 10 किमी प्रति घंटे थी. मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना मिलते ही मौके पर सोनपुर DRM विवेक भूषण सूद पहुंचे और घटना की जानकारी ली है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें