Live

BIG NEWS

मोतिहारी में पुलिस की गश्ती वाहन खाई में पलटी, SI समेत 4 पुलिस जवान घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मोतिहारी : बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है जहां गश्ती कर थाने लौट रहीपुलिस वाहन खाई में पलट गई. दुर्घटना में एसआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह घटना जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के छपरा बिहारी गांव के पास की बताई जा रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पकड़ी दयाल थाना की पुलिस की गश्ती टीम गुरुवार रात्रि एक बजे नवादा बैंक की सुरक्षा जांच कर लौट रही थी. तभी रास्ते में छपरा बिहारी गांव के समीप पुल के बगल में अज्ञात वाहन ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी. टक्कर लगने से पुलिस की गश्ती गाड़ी अचानक खाई में जा पलटी. इस हादसे में एसआई रामदत्त समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सभी घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस की गश्ती गाड़ी के चालक राजमंगल साह ने बताया कि वे रात्रि लगभग1:15बजे नवादा से बैंक की सुरक्षा जांच कर लौट रहे थे. जैसे ही छपरा बिहारी पुल के पास पहुंचे.तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इसमें सभी पुलिस कर्मी दब गए. लेकिन होश आने पर गाड़ी का शीशा तोड़ कर चालक बाहर निकले और फिर सभी को बाहर निकाला गया. बहरहाल सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मोतिहारी से Amit Kumar की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें