BIG NEWS : बेतिया में छठिहार पार्टी में बेकाबू बस का कहर, 5 लोगों की मौत
बेतिया: बिहार के बेतिया में छठिहार पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए जुटे लोगों के बीच अचानक बेकाबू बस जा घुसी. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि छठिहार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए जुटे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. बस की चपेट में आने से करीब10लोग घायल हुए हैं. हादसे में 5 व्यक्तियों की मौत की सूचना है.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई.
हादसे की खबर मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई. परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे भी मौके और अस्पताल की ओर पहुंचे. मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश और चिंता का माहौल है. प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज और घटना की आगे की कार्रवाई की जा रही है. विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--